ताजा खबर

IPS Sudhakar Pathare: मुंबई पुलिस के DCP अधिकारी की सड़क हादसे में मौत, मुंबई पुलिस ने बताया - 'भारी क्षति..'

By: शुभम शेखर
Mumbai
3/29/2025, 10:04:17 PM
image

IPS Sudhakar Pathare Mumbai Police DCP Sudhakar Pathare died in a road accident the unfortunate incident happened while returning from Srisailam in Telangana

मुंबई। मुंबई पुलिस के पोर्ट जोन के डीसीपी और 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधाकर पठारे(DCP Sudhakar Pathare) का तेलंगाना में एक सड़क हादसे में शनिवार को निधन हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह तेलंगाना के श्रीशैलम तीर्थक्षेत्र से दर्शन करके लौट रहे थे। घटना नागरकुरनूल जिले के डोमलपेंटा गांव के पास श्रीशैलम-हैदराबाद नेशनल हाइवे के घाट रोड की है। हादसे में उनके साथ मौजूद एक रिश्तेदार की भी मौत हो गई।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

कहां हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, सुधाकर पठारे और उनके रिश्तेदार भागवत खोडके श्रीशैलम में दर्शन के बाद हैदराबाद लौट रहे थे। जब वे घाट क्षेत्र में पहुंचे, तो उनकी इनोवा कार और एक पिकेट डिपो की आरटीसी बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर के कारण दोनों वाहनों में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सुधाकर पठारे को सिर में चोट आई, जबकि उनके रिश्तेदार भागवत को पैर में और कुछ अंदरूनी चोटें आईं। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मृत्यु हो गई। दोनों को कल्वाकुर्ती सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की।

कैसे हुआ हादसा?

एसपी कर्नूल वैभव गायकवाड ने बताया कि नागरकुरनूल जिले के अमराबाद मंडल में नल्लामाला वन क्षेत्र के श्रीशैलम-हैदराबाद नेशनल हाइवे पर डोमलपेंटा गांव के पास घाट रोड पर यह हादसा हुआ। दोपहर करीब 12 बजे इनोवा कार (टीएस09एपी डी1166) जिसमें सुधाकर पठारे और भागवत खोडके सवार थे। पिकेट डिपो की एक आरटीसी बस से टकरा गई। दोनों ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी। हादसे में सुधाकर पठारे को सिर में चोट लगी। जबकि भागवत खोडके को पैर में और कुछ अंदरूनी चोटें आईं। वे जल्द DIG के पद पर प्रमोट होने वाले थे।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

मुंबई पुलिस ने बताया भारी क्षति

उन्होंने कहा कि दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कल्वाकुर्ती सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस के माध्यम से परिवार को सूचित किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंपे जाएंगे। घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस ने डीसीपी सुधाकर पठारे की असमय मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुंबई पुलिस की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में इसे भारी क्षति बताया गया है।

आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

मुंबई पुलिस ने अपने बयान में कहा गया है कि वह एक समर्पित और ईमानदार अधिकारी थे, जिन्होंने मुंबई पोर्ट जोन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके अचानक चले जाने से हमारे विभाग में एक गहरी रिक्तता पैदा हो गई है। हम उनके परिवार, मित्रों और सहयोगियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media