

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Voter shot during voting in Madhya Pradesh, 14.43 percent voting so far
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए आज मंगलवार (सात मई, 2024) को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान हो रहा है। इन सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई। तीसरे चरण में असम (4 सीटें), बिहार (5), छत्तीसगढ़ (7), गोवा (2), गुजरात (26), कर्नाटक (14), मध्य प्रदेश (8), महाराष्ट्र (11) उत्तर प्रदेश (10), पश्चिम बंगाल (4), दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव (2) सीटों पर वोटिंग हो रही है।
मध्यप्रदेश चरण में आज नौ सीटों पर मतदान है। इन सीटों पर 127 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला एक करोड़ 77 लाख 52 हजार से अधिक मतदाता करेंगे। इसी बीच भिंड के शिवपुरी का पुरा में मतदान करने जा रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से राघवेंद्र पुत्र महेंद्र खटीक (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिकी इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया।
हालांकि, भिंड कलेक्टर ने इस खबर को अफवाह बताया है। भिंड कलेक्टर के अकाउंट से एक्स कर बताया गया कि पुरानी रंजिश में विद्यावती कॉलेज के ठीक सामने राघवेंद्र खटीक घर पर ही बैठा था, इस दौरान दो लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें फरियादी के पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया। तत्काल उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सुबह नौ बजे तक प्रदेश में 14.43 फीसदी मतदान हुआ है। राजगढ़ सीट पर सबसे ज्यादा 16.57 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि सबसे कम 12.23 फीसदी मतदान भिंड में हुआ है।