

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: ₹10 lakh looted at knifepoint in Mandir Hasaud; bike-borne miscreants flee; police are scanning CCTV footage.
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मंगलवार रात लूट की बड़ी वारदात सामने आई। बाइक सवार बदमाशों ने एक ठेकेदार के अकाउंटेंट से चाकू की नोक पर 10 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सागर डेहरिया एक ठेकेदार के यहां अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत है। मंगलवार रात वह सेरीखेड़ी से नया रायपुर की ओर जा रहा था। उसके पास ठेके से जुड़े कार्यों के लिए करीब 10 लाख रुपये नकद रखे हुए थे।
बताया जा रहा है कि मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के एक सुनसान मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने सागर डेहरिया का पीछा करना शुरू कर दिया। मौका मिलते ही आरोपियों ने उसकी बाइक रुकवाई और चाकू दिखाकर धमकाया। इसके बाद नकदी से भरा बैग छीनकर तेज रफ्तार में फरार हो गए।
घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही बदमाशों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस को उम्मीद है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि लुटेरों को नकदी ले जाने की जानकारी पहले से थी। इसी कारण जांच एजेंसियां इस पहलू पर भी काम कर रही हैं कि कहीं वारदात में किसी परिचित या अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
मंदिर हसौद थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। राजधानी से लगे क्षेत्र में हुई इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।