

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

11-year wait ends: Path cleared for government jobs for 156 outstanding athletes.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वर्षों से लंबित सरकारी नियुक्ति प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए 20 खेलों के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन को अंतिम मंजूरी दे दी गई।अब चयन सूची अधिसूचना जारी करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को भेजी जाएगी। अधिसूचना प्रकाशित होते ही चयनित खिलाड़ियों की शासकीय सेवा में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
राज्य सरकार के फैसले के बाद लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों को जल्द ही सरकारी सेवा का लाभ मिलेगा। वर्षों से लंबित इस प्रक्रिया के पूरा होने से खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।
बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल खिलाड़ियों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि प्रदेश में ऐसी मजबूत खेल व्यवस्था विकसित करना है, जहां गांव से लेकर राज्य स्तर तक प्रतिभाओं की समय पर पहचान हो और उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के पर्याप्त अवसर मिलें।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और प्रोत्साहन आधारित होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चयनित खिलाड़ियों के अनुभव का उपयोग खेल प्रशिक्षण, प्रतिभा संवर्धन और उभरते खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में किया जाएगा, ताकि प्रदेश में खेल संस्कृति को और मजबूत बनाया जा सके।
उल्लेखनीय है कि उत्कृष्ट खिलाड़ी श्रेणी के तहत सरकारी नियुक्ति की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित थी। पात्रता पूरी करने के बावजूद कई खिलाड़ी वर्षों से चयन और नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। अब सरकार की मंजूरी के बाद उनके लिए सरकारी नौकरी का रास्ता साफ हो गया है।