

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

12 Naxalites including CC member Ramdher Majji with a reward of Rs 1 crore surrendered
रायपुर। छत्तीसगढ़ से नक्सल मोर्चे पर एक बड़ी राहतभरी खबर सामने आई है। खैरागढ़ जिले के बकर कट्टा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह 12 सक्रिय नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 1 करोड़ रुपए के इनामी और कुख्यात CC मेंबर रामधेर मज्जी भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, सभी नक्सलियों ने बकर कट्टा थाने में अधिकारियों के सामने औपचारिक रूप से सरेंडर किया।

सरेंडर करने वालों में 6 महिला नक्सली भी हैं, जो लंबे समय से जंगलों में सक्रिय थीं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि बढ़ते दबाव और लगातार कार्रवाई के चलते नक्सली संगठन कमजोर हो रहा है।
इन्होंने किया सरेंडर
रामधेर मज्जी - CCM - AK47
चंदू उसेंडी - DVCM - 30 कार्बन
ललिता - DVCM - कुछ नहीं
जानकी - DVCM - इंसास
प्रेम - DVCM - AK47
रामसिंह दादा - ACM - 303
सुकेश पोट्टम - ACM - AK47
लक्ष्मी - PM - इंसास
शीला - PM - इंसास
सागर - PM - SLR
कविता - PM - 303
योगिता - PM - कुछ नहीं
विशेषज्ञों के मुताबिक, रामधेर मज्जी जैसे बड़े नक्सली कैडर का सरेंडर नक्सली संगठन के MMC ज़ोन के लिए सबसे बड़ा झटका है। MMC ज़ोन- यानी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के सरहदी जंगल- वर्षों से नक्सलियों की मजबूत धरती मानी जाती रही है।
कुछ दिनों पहले इसी ज़ोन के प्रवक्ता अनंत ने भी अपने साथियों सहित आत्मसमर्पण किया था। लगातार बड़े कैडरों के सरेंडर से यह संकेत मिल रहा है कि MMC जोन अब लगभग समाप्ति की ओर है।