

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: 140 surrendered Naxalites reached the Assembly, understood the process of democracy and met CM Sai.
रायपुर। रायपुर में चल रहे विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन एक अहम पहल देखने को मिली। बीजापुर और कांकेर जिले के 140 आत्मसमर्पित नक्सली विधानसभा भ्रमण के लिए पहुंचे। इनमें 54 महिलाएं और 86 पुरुष शामिल थे।
सदन की कार्यवाही को करीब से देखा
विधानसभा पहुंचकर इन सभी ने सदन की कार्यवाही को नजदीक से देखा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझा। यह कार्यक्रम सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य मुख्यधारा में लौटे लोगों को लोकतंत्र से जोड़ना है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात
इस दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी का मुख्यधारा में स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय केवल व्यक्तिगत बदलाव नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि संविधान पर विश्वास जताकर सभी ने एक सकारात्मक और प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास, रोजगार और सामाजिक पुनर्स्थापन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नक्सलवाद उन्मूलन के संकल्प को शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा।इस अवसर पर गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक भी उपस्थित थीं।
