

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Assembly: A fierce battle erupted in the Assembly over education issues, with both ruling and opposition parties targeting Minister Yadav; the opposition staged a walkout.
रायपुर। रायपुर में चल रहे विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को स्कूलों के युक्तियुक्तकरण, अतिथि शिक्षकों की भर्ती, वेतन और नियमितीकरण के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को न सिर्फ विपक्ष बल्कि सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी घेर लिया। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी उठाए सवाल
सत्ता पक्ष के विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी और रोहित साहू ने भी स्कूलों के युक्तियुक्तकरण पर सवाल उठाए। राजेश मूणत ने आरोप लगाया कि युक्तियुक्तकरण के बाद कई स्कूलों की स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के बावजूद अधिकारी निरीक्षण करने नहीं पहुंचे।
30 मार्च तक व्यवस्था सुधारने के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए आसंदी ने शिक्षा मंत्री को 30 मार्च तक सभी स्कूलों की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने भी जांच कराने और सुधार का आश्वासन दिया।
10,538 स्कूलों का हुआ युक्तियुक्तकरण
मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि राज्य में बीते एक वर्ष में 10,538 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया गया है। इनमें से 10,372 स्कूलों का उपयोग हो रहा है, जबकि 166 स्कूल अभी खाली हैं। खाली भवनों का उपयोग स्मार्ट स्कूल और लैब के रूप में किया जाएगा।
रायपुर में 389 स्कूल प्रभावित
मंत्री ने बताया कि रायपुर जिले में 389 स्कूलों में से 385 का युक्तियुक्तकरण किया गया है, जबकि 4 स्कूल खाली हैं। नए सत्र से 150 नए स्कूल शुरू किए जाएंगे, जो स्वामी आत्मानंद और विवेकानंद मॉडल पर आधारित होंगे।
अतिथि शिक्षकों पर सरकार घिरी
विपक्ष ने अतिथि शिक्षकों की भर्ती, वेतन और नियमितीकरण का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। विपक्ष का कहना था कि “मोदी की गारंटी” में नियमितीकरण का वादा किया गया था, लेकिन ढाई साल बाद भी इसे पूरा नहीं किया गया।
जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट
मंत्री के जवाब से संतुष्ट न होते हुए विपक्ष ने विरोध दर्ज कराते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। सदन में इस मुद्दे पर काफी देर तक तीखी बहस देखने को मिली।