

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

16-children-rescued-durg-child-labour-bus-operation-employer-arrested
दुर्ग। बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए बाल आयोग और स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट (SJPU) दुर्ग की संयुक्त टीम ने 16 बच्चों को बाल श्रम के लिए ले जाए जाने से पहले सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नियोक्ता को भी गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन से सूचना मिली थी कि कुछ बच्चों को बस के माध्यम से बाल श्रम के उद्देश्य से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल आयोग और SJPU दुर्ग की टीम सक्रिय हुई और संयुक्त अभियान चलाया।

टीम ने महज डेढ़ घंटे के भीतर सभी 16 बच्चों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया। कार्रवाई के दौरान बच्चों को ले जा रहे एक नियोक्ता को गिरफ्तार किया गया। बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है, वहीं मामले की विस्तृत जांच भी शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों को बाल श्रम में लगाने के उद्देश्य से बस के जरिए ले जाया जा रहा था। संबंधित विभाग अब बच्चों के परिवारों, नियोक्ता और पूरे नेटवर्क की जांच कर रहा है ताकि इस तरह के मामलों में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा सके।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल श्रम, बाल तस्करी या बच्चों के शोषण से जुड़ी कोई सूचना मिले तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या स्थानीय पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।