

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

200 crore in assets from cricket betting! Network of two brothers exposed in Bilaspur
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे व हवाला करोबार के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने जांच कर बड़े नेटवर्क का भांडाफोड़ किया है। अवैध धन अर्जित करने वाले संगठित नेटवर्क के चेहरे सामने आ चुके हैं। सिटी कोतवाली थाने में दर्ज अपराध की जांच के दौरान बड़े वित्तीय नेटवर्क का खुलासा किया है।
आपको बता दें, कि सट्टे की रकम का लेनदेन महज छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है बल्कि, विदेशों तक रकम पहुंचाई गई है। पुलिस की जांच में अब तक 25 करोड़ रूपए की अचल संपत्ति से जुड़े कागजात मिल चुके हैं। पुलिस ने दुबई में भी संगठनों के संपत्ति अर्जित करने की जामकारी मिली है। जिसके बाद जांच का दायरा बढ़ने लगा है।
एसएसपी रजनेश सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि, मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां दर्ज अपराध क्रमांक 229/2026 की जांच के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की रकम और लेनदेन में हवाला में हवाला के जरिए रूपए का हस्तांतरण के सबूत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर 2026 को सुनील रोहरा, और मनीष रोहरा के निवास से करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, महंगी घड़ियां, बैंक से संबंधित दस्तावेज और महत्वपूर्ण संपत्ति दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इसके अलावा करीब 25 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज़ भी पुलिस के हाथ लगे हैं। इन संपत्तियों के वास्तविक स्वामित्व, आय के स्रोत और लेनदेन की जांच जारी है।
पुलिस की जांच में आरोपी सुनील रोहरा, मनीष रोहरा और आकाश गोगा का नाम सामने आ चुका है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में सगे भाई है और हंसा विहार में रहते है। दोनों ने अग्रसेन चौक स्थित श्री राम क्लाथ मार्केट में हाल ही में 5 करोड़ की संपत्ति खरीदी है। और हवाला और सट्टे से 200 करोड़ के संपत्ति अर्जित कर चुके है। परिवार समेत शहर से भाग खड़े हुए है, लेकिन पासपोर्ट नहीं बनने के कारण आरोपियों के माता-पिता अभी भी शहर में मौजूद हैं।
आपको बता दें, कि जांच के दौरान विदेशों में संपत्तियां अर्जित करने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच को दायरा बढ़ा दिया है। आरोपी सुनील रोहरा, मनीष रोहरा द्वारा विशेषकर दुबई में भी संपत्ति अर्जित की गई है। संबंधित आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है, वहीं रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।