

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
22 Naxalites surrender in Odisha's Malkangiri, deposit 9 weapons including AK-47
BREAKING NEWS: ओडिशा के नक्सल प्रभावित मल्कानगिरी जिले से बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। यहां कुल 22 नक्सलियों ने ओडिशा के डीजीपी के समक्ष आत्मसमर्पण (सरेंडर) किया है। सरेंडर करने वालों में कई हार्डकोर नक्सली और कमांडर स्तर के कैडर शामिल हैं, जिससे सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है।

जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में अधिकतर केरलापाल एरिया कमेटी से जुड़े हुए थे। इनमें दोरनापाल LOS (लोकल ऑपरेटिंग स्क्वाड) के कई कमांडर भी शामिल बताए जा रहे हैं, जो लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे।
सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने एक AK-47, दो INSAS राइफल, एक SLR समेत कुल 9 हथियार भी जमा कराए हैं। यह हथियार नक्सली हिंसा में इस्तेमाल किए जाते रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले 22 नक्सलियों में से 19 नक्सली केरलापाल, जगरगुंडा एरिया कमेटी और प्लाटून नंबर-26 से जुड़े हुए हैं। वहीं 3 नक्सली आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी (AOBSZC) से संबंधित हैं।
ओडिशा पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे लगातार एंटी-नक्सल ऑपरेशनों, दबाव और पुनर्वास नीति के चलते नक्सलियों का मनोबल टूट रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार की सरेंडर एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।
पुलिस प्रशासन ने इसे नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता बताया है और कहा है कि आगे भी आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को नियमानुसार सहायता, सुरक्षा और पुनर्वास की सुविधाएं दी जाएंगी।