

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Anti-Naxal Operation: Major blow to Maoist organization; 4 top leaders, including Politburo member Devji, surrender
हैदराबाद। वाम उग्रवादी संगठन को अब तक का सबसे बड़ा और निर्णायक झटका लगा है। माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य टिप्पिरी थिरुपथी उर्फ देवजी उर्फ कुम्मा दादा ने अपने तीन शीर्ष साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। सभी नेताओं ने तेलंगाना के डीजीपी शिवधर रेड्डी के समक्ष हथियार डालते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।
दो केंद्रीय स्तर के नेताओं ने एक साथ डाले हथियार
देवजी के साथ जिन बड़े माओवादी नेताओं ने आत्मसमर्पण किया, उनमें केंद्रीय समिति सदस्य मल्ला राजी रेड्डी उर्फ संग्राम, स्टेट कमेटी मेंबर बड़े चोक्का राव उर्फ दामोदर तथा स्टेट कमेटी सदस्य नुने नरसिम्हा रेड्डी उर्फ गंगन्ना उर्फ सन्नू दादा शामिल हैं। यह आत्मसमर्पण कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार संगठन के दो केंद्रीय स्तर के नेताओं ने एक साथ हथियार डाले हैं।

बढ़ते फोर्स प्रेशर का असर
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, लगातार बढ़ते फोर्स प्रेशर, सघन ऑपरेशनों और संगठन के भीतर कमजोर पड़ते नेटवर्क के चलते यह बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। हाल के महीनों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए अभियान से माओवादी संगठन की गतिविधियों और नेतृत्व संरचना पर गहरा असर पड़ा है।