

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Anti-Naxal Operation: Encounter between security forces and Naxalites in Abujhmad forest, 3 Naxalites killed, one soldier martyred
गड़चिरोली। महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले के अबूझमाड़ जंगल क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें 2 पुरुष और 1 महिला नक्सली शामिल हैं। हालांकि, मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। डीआईजी गढ़चिरौली IPS अंकित गोयल पुरा ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने एक एके-47 राइफल और एक एसएलआर राइफल भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा बल संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, इसी दौरान मुठभेड़ हुई।
मुठभेड़ में एक जवान शहीद, एक घायल
इस अभियान के दौरान सी-60 बल के जवान दीपक चिन्ना मडावी (38 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से भामरागढ़ उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जवान के शहीद होने की खबर से सुरक्षा बलों और क्षेत्र में शोक की लहर है।
वहीं, एक अन्य जवान जोगा मडावी (निवासी किश्तायापल्ली) को गोली लगी है। उन्हें भी हेलीकॉप्टर से भामरागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें गड़चिरोली रेफर किया जाएगा।
इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और नक्सलियों की तलाश जारी है। अधिकारियों के अनुसार, इलाके में अभी भी नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए अभियान लगातार चलाया जा रहा है।