

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

23rd installment of PM Kisan Samman Nidhi released.
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी की। इसके तहत देशभर के करोड़ों किसानों के साथ छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसान परिवारों के खातों में 490 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे अंतरित की गई।
यह सहायता राशि खरीफ सीजन की शुरुआत में किसानों के लिए बड़ा संबल साबित होगी। इससे किसानों को खाद, बीज और अन्य कृषि आदान सामग्री समय पर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सलियाटोली में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए और किसानों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की खुशहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, बेहतर बाजार व्यवस्था और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य किसानों को केवल उत्पादन तक सीमित न रखकर उन्हें कृषि उद्यमिता और मूल्य आधारित खेती से जोड़ना है, ताकि उनकी आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित हो सके।