

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Rahul Gandhi stopped at a T-point near Raipur Airport and discussed matters with leaders and party workers while sipping tea.
रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान रायपुर एयरपोर्ट के पास स्थित टी प्वाइंट पर कुछ देर के लिए रुके। यहां उन्होंने चाय की चुस्कियों के साथ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की।


राहुल गांधी रविवार को छत्तीसगढ़ के अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने रायपुर पहुंचे थे। अपने करीब चार घंटे के दौरे में उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला और शहर अध्यक्षों के साथ संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।