

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

5 economic corridors worth 33 thousand crores will be built in MP Gadkari said Infrastructure work worth 3 lakh crores will be completed in a year
धार। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि, यहां 33 हजार करोड़ की लागत से 5 ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर बनेंगे। ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर विश्वस्तरीय आइकोनिक ब्रिज बनाया जाएगा। इसके अलावा 1200 करोड़ की लागत से 6 रोप भी बनाए जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने धार के बदनावर में गुरुवार को ये घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा, 'मैं इस बात का विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आने वाले दो साल के अंदर मध्यप्रदेश का नेशनल हाईवे नेटवर्क अमेरिका से भी अच्छा बनेगा। मैं जो बात करूंगा, वो डंके की चोट पर पूरी करके दूंगा।'
गडकरी ने कहा- हम मध्यप्रदेश में सालभर में 3 लाख करोड़ रुपए का इंफ्रास्ट्र्क्टर का काम पूरा करके देंगे। केवल रोड नहीं बनेंगे। दिल्ली-मुंबई से आप जुड़ जाएंगे तो जमीनों की कीमत बढ़ जाएगी। इंडस्ट्री आएगी, इंडस्ट्रियल क्लस्टर बनेंगे, गोडाउन बनेंगे। रोजगार मिलेगा तो गरीबी-भुखमरी से मुक्ति मिलेगी।
इससे पहले गडकरी ने रिमोट दबाकर बदनावर-उज्जैन फोरलेन का लोकार्पण किया। धार जिले के बदनावर में 1352 करोड़ लागत से तैयार इस फोरलेन का निर्माण भारत माला परियोजना के तहत किया गया है। गडकरी ने कार्यक्रम में कुल 5800 करोड़ की 328 किलोमीटर लंबी 10 सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि, धार आने वाले समय में पेड़ कटाई नहीं पेड़ शिफ्टिंग का काम होगा। विकास कार्यों के दौरान पर्यावरण को कोई नुकसान न हो इसका ध्यान रखा जायेगा। गौरतलब है कि, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यक्रम में लगे हाथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से लेबड़ नयागांव फोरलेन को सिक्स लेन करने की मांग भी कर दी।
सेंट्रल रोड फंड में 1200 करोड़ के कामों को मंजूरी।
33 हजार करोड़ की लागत से 5 ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर बनेंगे।
ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर आइकोनिक ब्रिज बनेगा।
सतना से मैहर तक ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनेगा।
1200 करोड़ की लागत से 6 रोप वे बनेंगे। ये उज्जैन, जबलपुर, सागर में बनाए जाएंगे।
1900 करोड़ की लागत से बदनावर- मांदला-तिमरवानी फोरलेन को मंजूरी।
280 करोड़ की लागत से मिसरोद से औबेदुल्लागंज सिक्सलेन चौड़ीकरण होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- ये बदलते दौर का मध्यप्रदेश है। आज जिस तरह से सड़क कनेक्टिविटी बढ़ रही है, उसने सड़कों का काला अतीत खत्म किया है। ये काम बीजेपी सरकार ने कर दिखाया है। बदनावर-उज्जैन फोरलेन बनने से गुजरात के साथ अन्य राज्यों के लिए आने-जाने में आसानी होगी। सीएम ने कहा- आने वाले सिंहस्थ में हम ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं कि उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं आएगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि धार, पीथमपुर, उज्जैन, बड़नगर, नगदा, शाजापुर, इंदौर आने वाले समय में मेट्रोपोलियन सिटी बनने वाली है ।
18 हजार करोड़ से 687 किलोमीटर लंबा इंदौर-हैदराबाद एक्सप्रेस वे मार्च 2026 में पूरा हो जाएगा।
27 करोड़ की लागत से 138 किलोमीटर लंबा उज्जैन से गरोठ फोरलेन ग्रीनफील्ड हाईवे के पहले चरण का काम जुलाई तक पूरा हो जाएगा।
11,500 करोड़ की लागत से भोपाल से कानपुर सिक्सलेन इकोनॉमिक कॉरिडोर मार्च 2027 में पूरा हो जाएगा।
जबलपुर-दमोह फोरलेन का पहला चरण जुलाई में शुरू होगा।
1500 करोड़ से 80 किलोमीटर सतना-चित्रकूट रोड का काम मार्च 2026 के पहले शुरू हो जाएगा।
3400 करोड़ से इंदौर-हरदा फोरलेन मार्च 2026 तक पूरा हो जाएगा।
4000 करोड़ से खंडवा से बैतूल मार्च 2027 तक पूरा होगा।
1300 करोड़ से ग्वालियर का फोरलेन पश्चिमी बायपास मार्च 2027 तक पूरा हो जाएगा।
12 हजार करोड़ की लागत से इंदौर-भोपाल, 15 हजार करोड़ से सिक्सलेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर भोपाल-जबलपुर का डीपीआर बनते ही काम शुरू होगा।
9 हजार करोड़ की लागत से बनने वाले लखनादौन- रायपुर फोरलेन हाईस्पीड कॉरिडोर का काम जल्द शुरू होगा। इसे रायपुर-विशाखापट्नम हाईवे से जोड़ा जाएगा।