

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

A 151-kilometer journey... the Tricolour and the Kanwar in hand... as the caravan of faith reached Bhoramdeo, the entire area resounded with chants.
पंडरिया। अमरकंटक से भोरमदेव तक निकली कांवड़ पदयात्रा ने धार्मिक आस्था के साथ देशभक्ति का भी संदेश दिया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में करीब 600 कांवड़ियों ने 151 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नर्मदा जल से अभिषेक किया।
यह पदयात्रा 10 अगस्त को अमरकंटक स्थित मां नर्मदा मंदिर से शुरू हुई थी। छह दिनों तक अलग-अलग पड़ावों से गुजरते हुए कांवड़ियों का जत्था 16 अगस्त को भोरमदेव पहुंचा। अंतिम चरण में बोड़ला से श्रद्धालु हाथों में कांवड़ और तिरंगा लेकर मंदिर के लिए रवाना हुए।भोरमदेव मंदिर पहुंचने के बाद कांवड़ियों ने मां नर्मदा से लाए गए पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु हर-हर महादेव, बोल बम और भारत माता की जय के जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। धार्मिक उत्साह के साथ तिरंगा लेकर चल रहे कांवड़ियों ने यात्रा को देशभक्ति के रंग से भी जोड़ दिया।रास्ते में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
यात्रा के समापन अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।151 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी ने अमरकंटक से भोरमदेव तक के मार्ग को आस्था, भक्ति और राष्ट्रभावना के संगम में बदल दिया।