

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

A drug-free Chhattisgarh will pave the way for a developed and healthy state; protecting the youth from drugs is everyone's responsibility: CM Sai.
रायपुर। नशामुक्ति सप्ताह के तहत बुधवार को देवेंद्र नगर चौक से लाल चौक तक जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इसमें शामिल हुए। विधायक पुरंदर मिश्रा की पहल पर आयोजित पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने हिस्सा लिया। पदयात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री ने लाल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ ही विकसित प्रदेश की मजबूत नींव बनेगा। उन्होंने कहा कि नशे का प्रभाव केवल उस व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे परिवार और पूरा समाज प्रभावित होता है। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखना समाज के हर वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, खेल और उद्यमिता जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से खुद नशे से दूर रहने के साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक नशामुक्ति पदयात्रा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों के बीच नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता बढ़ाना और नशामुक्त समाज के लिए जनभागीदारी को मजबूत करना है।साय ने कहा कि अगर युवा स्वस्थ, शिक्षित और कुशल होंगे तथा अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाएंगे तो प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री ने विधायक पुरंदर मिश्रा की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 27 वर्षों से नशामुक्ति, पौधरोपण और स्वच्छता जैसे सामाजिक विषयों को लेकर लगातार पदयात्राएं आयोजित की जा रही हैं। इन अभियानों के जरिए लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है।मुख्यमंत्री के अनुसार, इन पदयात्राओं से प्रेरित होकर अब तक हजारों लोगों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया है। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं से इस संदेश को अपने परिवार, मित्रों और समाज तक पहुंचाने की अपील की।
देवेंद्र नगर चौक से शुरू हुई पदयात्रा में विद्यार्थियों और युवाओं के साथ महिलाएं, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक भी शामिल हुए। इस दौरान नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ममता सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।