

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

A fire broke out at the Collector's residence at midnight, a short circuit suspected; household items including the parking shed burned.
रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार देर रात तेज बारिश के बीच कलेक्टर गौरव सिंह के सरकारी निवास पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फॉरेस्ट कॉलोनी के पास स्थित आवास परिसर में रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग तेजी से फैलने लगी थी, जिसके चलते एहतियातन पूरे परिसर की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक दिया। समय रहते आग पर नियंत्रण मिलने से कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की चपेट में पार्किंग शेड, फर्नीचर, विद्युत उपकरण और अन्य घरेलू सामान आ गया। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक कारण का पता तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। इसके लिए विशेषज्ञ टीम को जांच सौंपी गई है।
घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर कर्मचारियों से जानकारी ली। साथ ही सरकारी आवास की विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।