

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

A grand procession featuring a 108-foot-long Tricolour was taken out in Sipat; the entire town was immersed in the spirit of patriotism.
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सीपत में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल के नेतृत्व में 108 फीट लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत नवाडीह पेट्रोल पंप से हुई और यह नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बस स्टैंड, सीपत पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे आयोजन के दौरान विशाल तिरंगा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भागीदारी निभाई और देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान पूरे नगर में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
शासकीय मदनलाल शुक्ल स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिवार ने तिरंगा यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने यात्रा का अभिनंदन करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर शैक्षणिक परिसर में भी उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।