

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

List of chief guests for Independence Day in Chhattisgarh released; CM Sai to hoist the flag in Raipur.
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी सूची के अनुसार राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।
मुख्यमंत्री इस अवसर पर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे और राज्य की विकास यात्रा के साथ आगामी योजनाओं एवं सरकार की प्राथमिकताओं को साझा करेंगे।
राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। वे तिरंगा फहराने के साथ परेड की सलामी लेंगे और प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। समारोह में स्वतंत्रता दिवस की भव्य झांकी और विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
GAD की सूची के मुताबिक राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। ये सभी मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेने के साथ जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि होंगे।
रायगढ़ में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कांकेर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जशपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और बालोद में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।
सभी मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेने के बाद जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद संतोष पांडेय, कोंडागांव में सांसद भोजराज नाग, बलरामपुर में सांसद चिंतामणि महाराज और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि होंगे।
इसी तरह गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ध्वजारोहण करेंगी।
कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक धरमजीत सिंह, मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में विधायक भैयालाल राजवाड़े और नारायणपुर में विधायक लता उसेंडी स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इन जिलों में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समारोहों में ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। राज्य सरकार की ओर से सभी जिला प्रशासन को समारोहों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।