

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
A large Naxalite dump was recovered in the Camp Metaguda area, with security forces foiling their plans.
सुकमा | 24 दिसंबर 2025: जिला सुकमा के कैंप मेटागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जंगल–पहााड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए हथियारों, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य नक्सली साजो-सामान का एक बड़ा डम्प बरामद किया गया है। इस कार्रवाई से नक्सलियों के सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबों पर पानी फिर गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार ANTI NAXAL OPERATION संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर दिनांक 23.12.2025 को कैंप मेटागुड़ा से D/203 कोबरा, 131 बटालियन सीआरपीएफ एवं जिला बल सुकमा की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम पीनाचांदा, बोटेतोंग एवं आसपास के जंगल-पहााड़ी क्षेत्रों की ओर रवाना हुई थी।
अभियान के दौरान 23 दिसंबर 2025 की प्रातः ग्राम बोटेतोंग के जंगल-पहााड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाने की नीयत से छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में डम्प सामग्री बरामद की गई। इसमें हथियार, विस्फोटक सामग्री, बीजीएल से संबंधित उपकरण एवं अन्य उपयोगी नक्सली सामग्री शामिल है। सुरक्षा बलों की सतर्कता और मुस्तैदी से नक्सलियों की साजिश विफल हो गई। कार्रवाई के बाद संयुक्त बल सुरक्षित रूप से कैंप लौट आए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में लगातार चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियानों से नक्सल संगठनों को भारी नुकसान हुआ है और आगे भी यह अभियान पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने माओवादियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति और विकास के मार्ग को अपनाने तथा “पूना मार्गेम पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान में शामिल होने की अपील भी की है।
बरामद नक्सली डम्प सामग्री का विवरण:
1. एयर गन – 02 नग (एक का बट टूटा हुआ)
2. बट प्लेट – 02 नग
3. राइफल बोल्ट – 01 नग
4. इलेक्ट्रिक डेटोनेटर – 01 नग
5. IED स्टील कंटेनर (5 लीटर एवं 3 लीटर क्षमता) – 02 नग
6. IED स्प्लिंटर्स – 02 किलोग्राम
7. BGL टेल (विस्फोटित) – 01 नग
8. BGL हेड – 07 नग
9. BGL टेल कैप – 26 नग
10. स्टील रॉड (2 फीट) – 01 नग
11. पीतल की रॉड (विभिन्न लंबाई) – 06 नग
12. स्क्रू (1 इंच) – 02 किलोग्राम
13. स्पाइक रॉड – 40 नग
14. BGL बनाने हेतु सिलिंड्रिकल पाइप – 11 नग
15. आयरन पिकेट (1.5 फीट) – 02 नग
16. PCB – 04 नग
17. हेक्सा ब्लेड – 05 नग
18. माइक्रोटेक इन्वर्टर (4.20A) – 01 नग
19. HP प्रिंटर – 01 नग
20. हिंदुस्तान यूनिलीवर प्योरिट RO (फिल्टर व एडॉप्टर सहित) – 01 नग
21. जल आपूर्ति पंप (कनेक्टिंग पाइप व वाल्व सहित) – 01 सेट
22. कैस्ट्रोल RX सुपर इंजन ऑयल (3 लीटर) – 03 कैन
23. चिरॉन यूरिन कलेक्टिंग बैग (2 लीटर) – 01 नग
24. महिला बैग – 02 नग
25. विभिन्न प्रकार की दवाइयाँ
सुरक्षा बलों की इस संयुक्त कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण बढ़त मिली है।