

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
A major betting network using local apps was busted in Raipur, with four arrested; 11.95 lakh rupees seized. Betting IDs were created using a software engineer.
रायपुर। रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जो खुद का एप और आईडी बनाकर आईपीएल मैचों पर दांव लगवा रहे थे। आरोपियों के पास से 11.95 लाख रुपए के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी बरामद की गई है। पुलिस को इनके पास से तीन सक्रिय आईडी भी मिली हैं, जिनकी जांच जारी है।
पुराने बुकी और नए युवक मिलकर चला रहे थे रैकेट
पुलिस के मुताबिक आम्रपाली सोसायटी निवासी सौरभ मुकीम ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मदद से सट्टेबाजी के लिए तीन आईडी तैयार करवाई थीं। वह करण पिंजानी उर्फ किट्टू, शेख आसिफ और इमाम अहमद के साथ मिलकर इस नेटवर्क का संचालन कर रहा था। आरोपी आईपीएल मैचों के दौरान रोजाना लाखों रुपए का दांव ले रहे थे।
30 हजार तक का दांव, 5000 युवक जुड़े
जांच में सामने आया है कि आरोपी एडवांस में रकम लेकर अधिकतम 30 हजार रुपए तक का दांव स्वीकार करते थे। इनके नेटवर्क से राज्यभर के करीब 5000 युवक जुड़े हुए थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनकी निशानदेही पर कई स्थानों पर छापेमारी भी की गई है।
120 दिनों में 82 सटोरी गिरफ्तार, फिर भी सक्रिय हैं 30 से ज्यादा आईडी
पुलिस कमिश्नरी ने पिछले 120 दिनों में बाबू खेमानी और नमन जग्गी समेत 82 से अधिक सटोरियों को पकड़ा है। गोवा, ओडिशा, महाराष्ट्र और दिल्ली तक अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान 30 से ज्यादा आईडी और एप्लिकेशन सामने आए, जिनके जरिए अब भी सट्टा संचालित हो रहा है।
बंद नहीं हुईं सट्टेबाजी वेबसाइट्स
पुलिस ने इन आईडी और वेबसाइट्स को बंद कराने के लिए पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। जेल से छूटने के बाद आरोपी फिर इन्हीं आईडी के जरिए कारोबार शुरू कर देते हैं। सक्रिय वेबसाइट्स में 3STUMPS247.com, diamondmaster.com, Power7777.com, Allpanelexch.com, ramco777.com, Classic7777.com और Powerexch.com जैसी आईडी शामिल हैं। महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़ी कई आईडी भी अब तक सक्रिय बताई जा रही हैं।
7 साल से सट्टे में सक्रिय अमित जंघेल हिरासत में
पुलिस ने गुढियारी निवासी अमित जंघेल उर्फ मिंटू को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले 6-7 वर्षों से सट्टेबाजी के कारोबार से जुड़ा हुआ था। चर्चा है कि उसके कुछ पुलिसकर्मियों से संबंध थे, जिसके कारण अब तक उस पर कार्रवाई नहीं हो पाई थी।