

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
A major encounter lasted 12 hours in Bastar: 18 Naxalites killed, including commander Billa Modia; 3 soldiers martyred, and several weapons recovered.
बीजापुर। बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुए भीषण मुठभेड़ में 18 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में डीवीसीएम और पीएलजी कंपनी नंबर-2 का कमांडर बिल्ला मोडिया भी शामिल है। यह कार्रवाई बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा से लगे पठानार इलाके में की गई। मुठभेड़ करीब 12 घंटे तक रुक-रुककर चली, जिसमें नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर भारी फायरिंग की, लेकिन जवानों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।
मुठभेड़ के बाद आज गुरुवार को बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने मीडिया से बात की। इस दौरान सीआरपीएफ अधिकारियों के साथ बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव, दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय, और कोबरा 210 बटालियन के कमांडेंट अशोक भी मौजूद रहे।
कैसे शुरू हुई कार्रवाई?
आईजी सुंदरराज ने बताया कि, 3 दिसंबर को सुबह सुरक्षा बलों को माओवादियों की गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें अभियान पर निकलीं।
सुबह 9 बजे पहली मुठभेड़ शुरू हुई, इसके बाद कई बार अलग-अलग मोर्चों पर गोलीबारी होती रही। देर रात तक सर्चिंग जारी रही और मंगलवार सुबह फिर से इलाके की कोम्बिंग शुरू की गई।
18 नक्सली ढेर, कई शीर्ष नाम शामिल
अब तक 18 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें,
बिल्ला मोडिया, DVCM
कमांडर – PLG कंपनी नंबर 2
अन्य वरिष्ठ नक्सली शामिल हैं (पहचान जारी)
भारी मात्रा में हथियार बरामद
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा बरामद किया है, जिनमें,
SLR – 04
AK-47 – 04
LMG – 01
INSAS रायफल – 01
303 रायफल – 02
सिंगल शॉट – 03
भरमार – 01
BGL लॉन्चर – 02
ये हथियार इस बात का प्रमाण हैं कि मारे गए नक्सली बड़े रैंक और क्षमता वाले थे।
.jpeg)
3 जवान शहीद, 2 घायल – स्थिति खतरे से बाहर
मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी बहादुरी दिखाई। लेकिन दुर्भाग्य से तीन जवान शहीद हो गए।
1. कांस्टेबल मोहन बर्ती (DRG बीजापुर)
2. कांस्टेबल दुकाराम गोंदे (DRG बीजापुर)
3. रमेश सोरी (DRG सदस्य)
बीजापुर पुलिस लाइन में तीनों शहीदों को अंतिम सलामी दी गई। उनके पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम भेज दिए गए हैं।
इसके अलावा 2 जवान घायल, दोनों को हेलिकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति खतरे से बाहर एक अन्य जवान को पैर में मोच, वह भी सुरक्षित है।
सरकार की मंशा के अनुरूप सख्त कार्रवाई जारी
आईजी ने कहा कि भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कड़े अभियान चलाए जा रहे हैं। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सुरक्षा बल क्षेत्र को नक्सल हिंसा से मुक्त करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।