

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

A series of meetings in political circles... Baidj and Singh Deo met opposition leaders to inquire about their health.
रायपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की। बैज के साथ प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।मुलाकात के बाद दीपक बैज ने कहा कि राजनीति में अलग-अलग विचार और मुद्दों को लेकर मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन व्यक्तिगत रिश्तों में मनभेद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, मगर नेताओं के बीच आपसी सम्मान और सौहार्द की भावना बनी रहनी चाहिए।
इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की। सिंहदेव ने इस दौरान डॉ. रमन सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनसे कुशलक्षेम जाना।मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत भी हुई। सिंहदेव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए इसे सौजन्य भेंट बताया।
छत्तीसगढ़ की राजनीति में कांग्रेस और भाजपा के बीच कई मुद्दों पर तीखी सियासी खींचतान देखने को मिलती है। इसके बावजूद अलग-अलग दलों के नेताओं की व्यक्तिगत मुलाकातें राजनीतिक संवाद और आपसी संबंधों की अलग तस्वीर सामने रखती हैं। मंगलवार को हुई इन दोनों मुलाकातों में स्वास्थ्य की जानकारी लेना प्रमुख विषय रहा।