

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh: ACB takes major action in Balodabazar, SDO of District Panchayat Palari arrested while taking bribe of 25 thousand
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में आज गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत पलारी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद पंचायत महकमे में हड़कंप मच गया है।
1 लाख रुपये की मांग का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार एसडीओ ने एक उप सरपंच से कथित रूप से 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि किसी कार्य को आगे बढ़ाने के एवज में यह रकम मांगी गई थी। उप सरपंच ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की।
पहली किस्त लेते ही दबोचा
बताया जा रहा है कि 1 लाख रुपये की मांग के तहत 25 हजार रुपये की पहली किस्त देने के लिए उप सरपंच एसडीओ के कार्यालय पहुंचे थे। जैसे ही राशि सौंपी गई, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने दबिश देकर एसडीओ को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
दस्तावेजों की जांच जारी
एसीबी की टीम फिलहाल कार्यालय में दस्तावेजों की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। अधिकारियों के मुताबिक पूरे मामले का विस्तृत खुलासा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।