

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

AI Mahakumbh begins in Delhi, India focuses on trustworthy models
नई दिल्ली। नई दिल्ली के भारत मंडपम में सोमवार से पांच दिवसीय AI Impact Summit 2026 की शुरुआत हो गई। यह पहली बार है जब इतना बड़ा एआई सम्मेलन ग्लोबल साउथ में आयोजित हो रहा है। इससे पहले यह समिट ब्रिटेन (2023), सोल (2024) और पेरिस (2025) में हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े एआई एक्सपो का उद्घाटन किया, जहां 600 से अधिक स्टॉल में नई तकनीक प्रदर्शित की जा रही है।
सबके लिए लोकतांत्रिक और सुरक्षित AI का लक्ष्य
AI Impact Summit 2026 का मुख्य नारा ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ रखा गया है। भारत का लक्ष्य है कि एआई तकनीक का लाभ अमीर-गरीब सभी देशों को समान रूप से मिले। आईटी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि एआई का विकास मानवता के हित में होना चाहिए। भारत इस मंच से दुनिया के लिए एक भरोसेमंद एआई मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। ओपनएआई के सीईओ सैम आल्टमैन ने कहा कि भारत में एआई नेतृत्व की अपार क्षमता है और अब भारत केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि एआई डेवलपर भी बन चुका है।
जियो संस्कृति और युवा नवाचार की चमक
समिट के दौरान जियो एआई पवेलियन में आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को ‘जियो संस्कृति’ एप की जानकारी दी, जिसमें एआई के जरिए पौराणिक कथाओं का डिजिटल रूप प्रस्तुत किया गया। वहीं, रायपुर के अनुराग और आस्था मानिक ने ‘कर्तव्य’ एआई एप से राष्ट्रीय खिताब जीता और एक लाख रुपये का पुरस्कार हासिल किया।