

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Modi-Macron meet in Mumbai, important agreements will be signed in 13 sectors
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के बीच आज मुंबई में अहम बैठक होने जा रही है। इस मोदी-मैक्रों मुलाकात के दौरान रक्षा, इनोवेशन और मैन्युफैक्चरिंग सहित 13 सेक्टर में एमओयू (सहमति पत्र) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। दोनों नेता ‘भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026’ फोरम का उद्घाटन भी करेंगे।
मैक्रों की यह बतौर राष्ट्रपति चौथी भारत यात्रा है, लेकिन मुंबई का उनका यह पहला दौरा होगा। उनके साथ उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों और एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहेगा। दोनों नेता मुंबई के लोकभवन में दोपहर बाद मुलाकात करेंगे और रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे।
10 साल का डिफेंस एग्रीमेंट संभव
इस मोदी-मैक्रों मुलाकात के समानांतर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बेंगलुरु में फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वाउटरिन से मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार, भारत और फ्रांस के बीच 10 साल का डिफेंस कोऑपरेशन एग्रीमेंट हो सकता है। साथ ही, हैमर मिसाइलों के संयुक्त निर्माण को लेकर समझौते पर भी हस्ताक्षर की संभावना है। पीएम मोदी और मैक्रों कर्नाटक के वेमागल में टाटा-एयरबस एच125 हेलीकॉप्टर की फाइनल असेंबली लाइन का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे।
आगे का कार्यक्रम
मैक्रों 19 फरवरी तक भारत में रहेंगे और दिल्ली में एआई समिट में भी भाग लेंगे। वहीं, पीएम मोदी 25-26 फरवरी को इजराइल दौरे पर जाएंगे, जहां वे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर कनेसेट को संबोधित करेंगे।