

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: Absconding accused in Chhattisgarh liquor scam, Vikas Agrawal, arrested in Dubai; preparations to bring him to India intensify.
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मामले में वर्ष 2023 से फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू (शिब्बू) को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद अब उसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके लिए छत्तीसगढ़ की ACB/EOW की विशेष टीम जल्द ही दुबई रवाना हो सकती है।
शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल लंबे समय से जांच एजेंसियों की गिरफ्त से बाहर था। जानकारी के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले दुबई में उसकी गिरफ्तारी हुई। अब UAE सरकार के साथ आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे भारत लाने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में विदेश यात्रा और आधिकारिक असाइनमेंट से जुड़े जरूरी दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं।
विकास अग्रवाल को भारत लाने के लिए ACB/EOW चीफ अमरेश मिश्रा समेत अधिकारियों की विशेष टीम UAE जा सकती है। टीम की विदेश यात्रा से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। भारत लाए जाने के बाद आरोपी से शराब घोटाले में उसकी भूमिका को लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, विकास अग्रवाल पर डिस्टिलरी और FL-10A लाइसेंस धारकों से कमीशन वसूली करने का आरोप है। उसे शराब घोटाले में अनवर ढेबर तक कथित अवैध रकम पहुंचाने वाली अहम कड़ी माना जाता है। इसी वजह से जांच में उसकी भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विकास अग्रवाल को भारत लाए जाने के बाद ACB/EOW उससे शराब घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन, कमीशन वसूली और कथित अवैध फंडिंग को लेकर पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि उसकी पूछताछ से इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों और कथित अंतिम लाभार्थियों के बारे में अहम जानकारी सामने आ सकती है। अब जांच एजेंसियों की नजर विकास अग्रवाल से होने वाली पूछताछ पर टिकी है।