

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Accident News Horrific road accident in Chhindwara, Madhya Pradesh four youths killed in collision between two bikes
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सिहोरा-माचागोरा रोड पर धनोरा गोसाई पुलिया के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर तीन युवक और दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे। दोनों वाहन विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे थे और पुलिया के पास आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी युवक सड़क से दूर जा गिरे।
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक का इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मृतकों की पहचान व अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।