

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Big news: Massive explosion at a firecracker factory in Kakinada, Andhra Pradesh, Died 18; six injured
काकीनाडा। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में आज शनिवार को एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए जोरदार विस्फोट में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगलपुडी अनीता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि कई घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जिला कलेक्टर और मजिस्ट्रेट सगीली शान मोहन के अनुसार, घायलों की स्थिति चिंताजनक है और राहत-बचाव कार्य जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विस्फोट के समय फैक्ट्री में लगभग 20 लोग काम कर रहे थे।
सीएम ने जताया शोक
राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि काकीनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में पटाखा निर्माण इकाई में हुआ विस्फोट बेहद दुखद है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बात कर घायलों को तत्काल उपचार और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों को दुर्घटनास्थल का दौरा करने के भी निर्देश दिए हैं।
राहत और बचाव जारी
घटना के बाद दमकल और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाकर राहत कार्य शुरू किया। विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।