

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

MP News: Massive fire at a tent warehouse in Gwalior, causing damage worth 60-70 lakh rupees; 7 fire engines extinguished the fire.
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में टेंट गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना Chandravadhni Naka इलाके की है, जहां देर रात उठी आग की ऊंची लपटों ने आसपास के रिहायशी क्षेत्र में दहशत फैला दी।
जानकारी के अनुसार, Krishna Tent House के गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और अंदर रखा टेंट का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। संकरे रास्ते और देर रात की वजह से दमकल अमले को मौके तक पहुंचने और आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
7 फायर बिग्रेड ने बुझाई आग
फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर कई घंटों की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। घटना में एक लोडिंग वाहन और एक बाइक भी जलकर नष्ट हो गई।
60 से 70 लाख रुपये का नुकसान
गोदाम संचालक अवधेश यादव और विक्रम यादव के मुताबिक आगजनी में करीब 60 से 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।