

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Actor Rahul Banerjee dies after drowning in the sea during shooting
कोलकाता। बंगाली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब जाने-माने अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का समुद्र में डूबने से निधन हो गया। 43 वर्षीय अभिनेता ओडिशा के तटीय क्षेत्र तालसारी में एक धारावाहिक की शूटिंग कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
शूटिंग के दौरान अचानक बिगड़ा संतुलन
जानकारी के मुताबिक, राहुल 'भोले बाबा पार करेगा' नामक टीवी सीरियल की शूटिंग के लिए तालसारी पहुंचे थे। शूटिंग के दौरान एक सीन में उन्हें समुद्र के पानी में उतरना था। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए।
टीम ने बचाने की कोशिश, अस्पताल में हुई पुष्टि
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद तकनीशियन और टीम के सदस्य उनकी मदद के लिए दौड़े और उन्हें बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत दीघा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इंडस्ट्री में शोक की लहर
राहुल अरुणोदय बनर्जी ने कई बांग्ला फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम कर अपनी पहचान बनाई थी। उनके अचानक निधन से पूरी टॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी
अभिनेता के शव का पोस्टमार्टम स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। इस घटना के बाद शूटिंग सेट पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।