

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

After 13 years of administrative service, a new innings in politics... former IAS officer Divya Mittal announces her decision to choose a different path.
लखनऊ। करीब 13 वर्षों तक प्रशासनिक सेवा का हिस्सा रहीं पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अब सक्रिय राजनीति में कदम रखने का फैसला किया है। IAS पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर स्थिति साफ की।दिव्या मित्तल ने कहा कि वह किसी मौजूदा और स्थापित राजनीतिक दल के साथ जुड़ने के बजाय अपनी अलग राजनीतिक राह बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। उनके बयान से संकेत मिला है कि वह एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की तैयारी कर रही हैं।
अपने वीडियो संदेश में दिव्या मित्तल ने राजनीतिक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा, 'चलिए हिसाब मांगते हैं।' उनके इस बयान को उनके नए राजनीतिक अभियान की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।प्रशासनिक सेवा में लंबे समय तक काम करने के बाद राजनीति में आने का उनका फैसला अब चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि नई राजनीतिक पार्टी के गठन, उसके नाम और संगठनात्मक ढांचे को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
दिव्या मित्तल के बयान से यह स्पष्ट है कि उनका फिलहाल किसी स्थापित राजनीतिक दल में शामिल होने का इरादा नहीं है। वह अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में वह अपनी पार्टी को लेकर क्या औपचारिक घोषणा करती हैं और राजनीतिक संगठन को किस स्वरूप में आगे ले जाती हैं।