Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
Ahmedabad plane crash: Former Gujarat CM Vijay Rupani cremated with state honours
राजकोट। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का आज राजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वे 12 जून को अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे में अपनी जान गंवा बैठे थे। इस हादसे में एयर इंडिया की लंदन जाने वाली उड़ान AI-171 के टेकऑफ के कुछ ही समय बाद क्रैश होने से चालक दल सहित 241 लोगों की मौत हो गई थी।
विजय रूपाणी 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के लिए एयर इंडिया की उड़ान AI-171 में सवार थे। विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, कुछ ही मिनटों बाद वह अहमदाबाद हवाई अड्डे से लगभग 2 किलोमीटर दूर बी. जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा। इस भयावह हादसे में विमान में सवार सभी लोग, एक ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार को छोड़कर, मारे गए। रूपाणी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि विजय रूपाणी ने अपनी कई चीजों जैसे स्कूटी और कारों की नंबर प्लेट पर "1206" नंबर का इस्तेमाल किया था, और 12 जून को हुए इस हादसे ने उनकी जिंदगी का यह आखिरी पड़ाव भी बन गया।
इसे पढ़ें:- अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व CM विजय रुपानी का निधन;100 शव भी मिले..
दुर्घटना के बाद रूपाणी की पहचान डीएनए सैंपल मिलान के बाद 15 जून (रविवार) सुबह करीब 11:10 बजे हुई। गुजरात सरकार ने उनके निधन पर एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया, जिसके तहत सरकारी इमारतों पर और गुजरात विधानसभा में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया।
आज सुबह उनका पार्थिव शरीर अहमदाबाद के सिविल अस्पताल से उनके परिवार को सौंपा गया, जिसके बाद उसे हवाई मार्ग से राजकोट लाया गया। राजकोट में, हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी। उनकी पत्नी अंजलि रूपाणी अपने बेटे के गले लगकर भावुक हो गईं, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को द्रवित कर दिया।
अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल और अन्य कई बड़े नेताओं के साथ-साथ राज्यभर से आए कार्यकर्ताओं और आम जनता ने भाग लिया। रूपाणी को 21 तोपों की सलामी भी दी गई। उनके एक 60 साल पुराने दोस्त ने बताया कि हादसे से ठीक पहले उनकी रूपाणी से वीडियो कॉल पर बात हुई थी, जिसमें उन्होंने "हैप्पी जर्नी" कहा था, और यह सोचकर कि वह अब नहीं रहे, उन्हें दो दिनों तक खाना भी नहीं खाया गया। राजकोट नगर निगम के पार्षद से लेकर राज्य के मुख्यमंत्री तक का सफर तय करने वाले विजय रूपाणी का जाना पूरे गुजरात के लिए एक बड़ी क्षति है और यह दुखद घटना पूरे देश को स्तब्ध कर गई है।
इसे भी पढ़ें:- अहमदाबाद में Air India का प्लेन क्रैश: पूर्व CM विजय रुपाणी सहित 242 यात्री थे सवार; देखें विमान में सवार यात्रियों की लिस्ट