

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Air Force Chief Amar Preet Singh joins the revelry at a Garba festival in Vadodara; arrives at the venue in traditional attire.
वडोदरा। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह गुजरात के वडोदरा में गरबा महोत्सव के दौरान पारंपरिक अंदाज में नजर आए। वायुसेना स्टेशन के निरीक्षण के लिए शहर पहुंचे सिंह ने अपने कार्यक्रम के बाद यूनाइटेड वे गरबा महोत्सव में शिरकत की। यहां उन्होंने न केवल मां चंद्रघंटा की आरती में भाग लिया, बल्कि गायक अतुल पुरोहित के गीतों पर गरबा भी किया।
पारंपरिक परिधान में पहुंचे महोत्सव स्थल
एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह नीले रंग के पारंपरिक परिधान और दुपट्टे में गरबा महोत्सव में पहुंचे। उनके आगमन पर आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल देखने को मिला। उन्होंने धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर मां चंद्रघंटा की आरती की और इसके बाद गरबा नृत्य में हिस्सा लिया।इस दौरान दक्षिण-पश्चिम वायु कमान के प्रमुख एयर मार्शल पीवी शिवानंद भी उनके साथ मौजूद रहे। महोत्सव के मैदान में भारत माता की जय के नारे भी गूंजे।
31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होंगे अमर प्रीत सिंह
एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह 31 अक्टूबर को अपने पद से सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके बाद आशुतोष दीक्षित भारतीय वायुसेना के प्रमुख का दायित्व संभालेंगे।