

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
%2520(3)%2520(1).jpg&w=3840&q=75)
Air India plane crashes in Ahmedabad: 242 passengers including former Chief Minister Vijay Rupani were on board, heavy casualties feared
नई दिल्ली/ रायपुर। गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास आज दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया, जिसमें एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB क्रैश हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) के लिए उड़ान AI-171 का संचालन कर रहा था। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी (68) सहित कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू भी शामिल थे।
अब तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हादसे में भारी जनहानि होने की आशंका है। हालांकि, अभी तक मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 130 यात्रियों के घायल होने की प्रारंभिक जानकारी अब तक सामने आई है।
इस दुर्भाग्यपूर्ण विमान की घटना में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी (68) भी सवार थे। वह विमान की सीट 2D पर बैठे थे और लंदन में अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। बता दें कि, रुपाणी जी की दो संतानें हैं। एक बेटा ऋषभ और बेटी राधिका। उनके एक बेटे, पूजित, की पहले ही एक दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी थी। उनकी पत्नी का नाम अंजलि रुपाणी है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दुर्घटना दोपहर बजकर 39 मिनट पर हुई। विमान ने अहमदाबाद के रनवे 23 से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के तुरंत बाद ही, विमान का पिछला हिस्सा हवाई अड्डे की परिधि के बाहर एक पेड़ से टकरा गया। टक्कर के बाद एक बड़ा धमाका हुआ और विमान में भीषण आग लग गई, जिससे दुर्घटनास्थल से भारी काला धुआँ उठता देखा गया।
जानकारी के अनुसार, इस हादसे में भारी जनहानि की आशंका है। हालांकि, अभी तक मौतों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, 130 यात्रियों के घायल होने की खबर है। बचाव दल और आपातकालीन सेवाएँ तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गईं और राहत व बचाव कार्य जारी है।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस घटना पर एक बयान जारी किया है। DGCA के अनुसार, विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी, जिनके पास 8200 घंटों का अनुभव था। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर सह-पायलट के रूप में थे, जिनके पास 1100 घंटों का उड़ान अनुभव था। DGCA ने इस दुर्घटना के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है।
यहाँ देखें लाइव वीडियो:-