ताजा खबर

क्या दिल्ली के बाद अब पंजाब मे भी जायेगी "आप सरकार": केजरीवाल के पंजाब दौरे के बीच; 'दो दर्जन' से अधिक विधायक दुबई के लिए रवाना..

By: आशीष कुमार
NEW DELHI
3/9/2025, 4:21:21 PM
image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी सीट और सत्ता गंवाने के बाद पहली बार राष्ट्रीय राजधानी से बाहर गए हैं। चुनाव परिणाम के एक महीने बाद केजरीवाल चार मार्च 2024 को पंजाब के लिए रवाना हुए थे। वहां वह 10 दिन तक होशियारपुर में साधना करेंगे।

Girl in a jacket

पंजाब में AAP के साथ होगा खेला

बता दें कि, अभी हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव मे बीजेपी से करारी हार का गम आम आदमी पार्टी भूल नही पाई थी कि, पंजाब में भी आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगने जा रहा है। दिल्ली में जहां "आप" का सिंहासन भाजपा ने हिलाया, तो अब पंजाब में आप के साथ बड़ा खेल कांग्रेस करने जा रही है।

तीन दर्जन विधायक दुबई रवाना

राजनीतिक गलीयारों में एक चर्चा है कि पंजाब आप के तीन दर्जन विधायक दुबई पहुंच चुके हैं। ये सभी गए तो हैं भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल मैच देखने, मगर वहां खेल कुछ और ही चल रहा है। बताया जा रहा है कि, क्रिकेट मैच के बहाने दुबई में पंजाब की सियासी पिच तैयार की जा रही है। इसकी पटकथा काफी दिन पहले ही लिखी जा चुकी थी। कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा पहले ही दावा कर चुके हैं कि, 'आप' के 35 विधायक उनके संपर्क में हैं।

आई डाँट लाइक “भगवंत मान एंड केजरीवाल”

सूत्रों से यह भी बात सामने आई है कि, पंजाब मंत्री भगवंत मान और केजरीवाल की कार्यशैली से ये सभी विधायक नाराज़ चल रहे हैं। आपको बता दें कि, कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू बतौर कॉमेंटेटर पहले ही दुबई में मौजूद हैं। अब तीन दर्जन 'आप' विधायकों के दुबई पहुंचने की चर्चा ने पंजाब की सियासत में भूचाल ला दिया है। 

सियासी हलकों में चर्चा है कि, दिल्ली में करारी हार के बाद पंजाब में भी आम आदमी पार्टी का सिंहासन डोलने वाला है और बड़ा खेला होने वाला है। पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के करीब तीन दर्जन विधायक दुबई में एकाएक क्रिकेट मैच का आनंद लेने गए, या टॉस जीतकर नई सियासी पार्टी की शुरुआत की रणनीति बना रहे हैं? चर्चाओं में ये बात भी सामने आई हैं कि, आप विधायक दुबई पहुंचे हैं और यहीं पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ इनकी बैठक होने वाली है। कहा जा रहा है कि ये विधायक कांग्रेस का हाथ भी थाम सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो पंजाब की सियासत में बड़ा भूचाल आ सकता है।

image

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media