

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Amit Shah's remarks spark political stir in Pakistan; issue of Shahzad Bhatti network heats up.
इस्लामाबाद। भारत के गृह मंत्री अमित शाह की पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क को लेकर की गई टिप्पणी पर पाकिस्तान में राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। शाह ने शहजाद भट्टी के आतंकी नेटवर्क और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के कथित संबंधों का उल्लेख करते हुए पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने इन टिप्पणियों को अपने खिलाफ लगाए गए आरोप बताते हुए विरोध दर्ज कराया है।भारत की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी नेटवर्क और वहां की सुरक्षा एजेंसियों से जुडे आरोप केवल सीमा पार का विषय नहीं हैं, बल्कि भारत की आंतरिक सुरक्षा से भी सीधे संबंधित हैं।
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने सोमवार रात जारी बयान में अमित शाह की टिप्पणियों को भ्रामक बताते हुए भारत पर आरोप लगाया कि वह घरेलू सुरक्षा से जुडी चुनौतियों से लोगों का ध्यान हटाने का प्रयास कर रहा है।पाकिस्तानी पक्ष ने भारत के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तान को लेकर किए जा रहे दावों के पीछे कोई ठोस आधार नहीं है। दूसरी ओर भारत का रुख है कि आतंकी गतिविधियों और उनके नेटवर्क से जुडे मामलों को राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं किया जा सकता।
अमित शाह ने स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा अभियानों के संदर्भ में शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुडे लोगों की गिरफ्तारी का उल्लेख किया था। उन्होंने दावा किया कि आईएसआई समर्थित आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान इस नेटवर्क से जुडे 200 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।भारत की ओर से इसे आतंकी नेटवर्क पर की जा रही कार्रवाई का हिस्सा बताया गया है। सुरक्षा एजेंसियां ऐसे नेटवर्क की गतिविधियों, उनके संपर्कों और संभावित वित्तीय तथा लॉजिस्टिक सहयोग की भी जांच कर रही हैं।
अमित शाह की टिप्पणी के बाद पाकिस्तान की ओर से ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा भी उठाया गया। पाकिस्तान की सेना ने दावा किया कि इस अभियान को लेकर भारत ने अपनी सैन्य कार्रवाई को बढा चढाकर प्रस्तुत किया पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऑपरेशन सिंदूर से जुडे भारतीय दावों पर सवाल उठाए। पाकिस्तान की ओर से संघर्ष के दौरान हुए घटनाक्रम का अपना पक्ष रखा गया और भारत के दावों को चुनौती दी गई।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान की ओर से सैन्य कार्रवाई को लेकर अलग अलग दावे सामने आते रहे हैं। पाकिस्तान का कहना है कि संघर्ष के दौरान भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जबकि भारत ने अपनी कार्रवाई को आतंकी ढांचे के खिलाफ केंद्रित अभियान बताया। दोनों देशों के बीच यह बयानबाजी ऐसे समय में सामने आई है जब सीमा पार आतंकवाद और सुरक्षा से जुडे मुद्दे पहले से ही तनाव का प्रमुख कारण बने हुए हैं। अमित शाह के बयान के बाद पाकिस्तान की प्रतिक्रिया ने इस विवाद को एक बार फिर राजनीतिक और कूटनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है।