

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

An action plan will be formulated in Delhi to expand rail facilities in the state.
दिल्ली में अगले सप्ताह होने जा रही रेलवे बोर्ड की बैठक में छत्तीसगढ़ के रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाई गई है। बैठक के लिए बिलासपुर रेलवे जोनल सलाहकार समिति की ओर से सांसदों से सुझाव और प्रस्ताव मांगे गए थे। राज्य के सांसदों और राज्यसभा सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों के लिए रेल सुविधाएं जुटाने का प्रस्ताव बनाया है, जिसे बैठक में रखा जाएगा।
इसके पहले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग सांसद विजय बघेल, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, बस्तर सांसद महेश कश्यप, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा और देवेन्द्र प्रताप सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य में ट्रेन सुविधाओं के विस्तार की मांग कर चुके हैं।
आपको बता दें, कि छत्तीसगढ़ के सांसदों में, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने अंबिकापुर-बरवाडीह, अंबिकापुर-रेणुकुट, अंबिकापुर-पत्थलगांव नई रेल लाइनों के अलावा सुबह पांच बजे अंबिकापुर से रायपुर के लिए ट्रेन की मांग रखी है। दुर्ग सांसद विजय बघेल और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया, कि बेमेतरा में रेल सुविधा, रीवा-बिलासपुर ट्रेन को दुर्ग तक बढ़ाने और शहडोल-नागपुर ट्रेन को अंबिकापुर तक ले जाने के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा, देवेन्द्र प्रताप सिंह और फूलोदेवी नेताम ने रायपुर-अंबिकापुर के बीच इंटरसिटी और वंदे भारत ट्रेन, लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और तिल्दा और भाटापारा स्टेशनों पर लंबी दूरी की गाड़ियों के ठहराव का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा बस्तर और रायगढ़ के सांसदों ने भी नए स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की मांग की है।