

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

An emotional press conference in Delhi before The Kerala Story 2: Goes Beyond, with 55 victims and 33 families sharing their stories.
नई दिल्ली। फिल्म The Kerala Story 2: Goes Beyond की रिलीज से पहले मेकर्स ने राजधानी में एक भावनात्मक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए पीड़ितों और उनके परिवारों ने मंच साझा किया। आयोजकों के अनुसार, 55 लड़कियों और 33 परिवारों ने सामने आकर अपने अनुभव साझा किए, जिन पर यह फिल्म आधारित बताई जा रही है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंगाल, बिहार, भीलवाड़ा, गंगापुर, राजकोट, उदयपुर, जम्मू, महाराष्ट्र, भोपाल, झारखंड, फरीदाबाद, मेरठ, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और इंदौर समेत कई शहरों के लोग शामिल हुए।
मंच पर 49 पीड़ित और उनके परिजन मौजूद थे, जबकि अन्य लोग दर्शक दीर्घा में बैठे रहे। कई सर्वाइवर्स और परिवारों ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी आपबीती सुनाई और लोगों से जागरूक रहने की अपील की।
कार्यक्रम में फिल्म की टीम भी उपस्थित रही। प्रोड्यूसर Vipul Amrutlal Shah, निर्देशक Kamakshya Narayan Singh, को-प्रोड्यूसर आशिन ए. शाह के साथ फिल्म की लीड कास्ट Ulka Gupta, Aishwarya Ojha और Aditi Bhatia मौजूद रहीं।
मेकर्स और कलाकारों ने कहा कि फिल्म का उद्देश्य उन कथित घटनाओं को सामने लाना है, जिनके बारे में पीड़ित परिवार वर्षों से आवाज उठा रहे हैं।
निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन युवतियों की कहानी पर आधारित बताई जा रही है, जिनकी जिंदगी प्रेम संबंधों के बाद अप्रत्याशित और खतरनाक मोड़ लेती है। फिल्म को हिंदी के साथ कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।
सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस का माहौल भावनात्मक रहा, जहां कई लोगों ने अपनी व्यक्तिगत कहानियां साझा करते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।