

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Another post by Siddharth Anand in the middle of the night has stirred things up, fueling intense speculation about ‘King’!
मुंबई। बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रही है। इसी बीच फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद की आधी रात को की गई एक रहस्यमयी पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। उनकी नई पोस्ट के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या जल्द ही फिल्म ‘किंग’ को लेकर कोई बड़ा ऐलान होने वाला है?
सिद्धार्थ आनंद इससे पहले भी सोशल मीडिया पर कुछ रहस्यमयी पोस्ट शेयर कर चुके हैं। उनकी पोस्ट में ‘इट्स’ और ‘टाइम फॉर द वर्ल्ड’ जैसे शब्दों ने फैंस की उत्सुकता बढ़ाई थी। अब फिल्ममेकर ने अपनी नई पोस्ट में ‘टू सेलिब्रेट’ (To Celebrate) लिखा है।
इस छोटे से संदेश ने एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। फैंस इस पोस्ट को शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, सिद्धार्थ आनंद ने अभी तक इस पोस्ट के जरिए किसी आधिकारिक घोषणा की पुष्टि नहीं की है।
शाहरुख खान का जन्मदिन नजदीक आने के साथ ही ‘किंग’ को लेकर फैंस की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि मेकर्स इस खास मौके पर फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।
ऐसे में सिद्धार्थ आनंद की लगातार आ रही रहस्यमयी पोस्ट को फैंस किसी खास घोषणा का संकेत मान रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह उत्सुकता कब खत्म होती है और फिल्म को लेकर अगला बड़ा अपडेट कब सामने आता है।
‘किंग’ को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ते क्रेज के बीच X पर फिल्म के पोस्टर वाले पांच खास कस्टम आइकन्स भी लॉन्च किए गए हैं। ये आइकन्स फिल्म और सुपरस्टार शाहरुख खान को समर्पित पांच हैशटैग्स के साथ लाइव हो चुके हैं।
इनमें #KING, #KINGMOVIE, #SRK, #SHAHRUKHKHAN और #KINGSRK शामिल हैं। इन कस्टम आइकन्स के लॉन्च होने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।