

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Gold and Silver Price Today: Another surge in gold and silver prices; gold has become dearer by Rs 5,130 over the last three days check the latest rates from Delhi to Raipur.
Gold Silver Rate 28 November 2026: देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। 28 नवंबर की सुबह दिल्ली से पटना और रायपुर तक अधिकांश शहरों में सोने के भाव बढ़ गए हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,28,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। वहीं, चांदी भी 100 रुपये महंगी होकर 1,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। शादी के सीजन में कीमती धातुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
सोने की कीमतों में पिछले तीन दिनों से लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। इस दौरान 24 कैरेट सोना 5,130 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में 4,710 रुपये और 18 कैरेट सोने में 3,850 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1.28 लाख रुपये के पार पहुंच गया है। जबकि 22 कैरेट सोना 1,17,860 रुपये और 18 कैरेट सोना 96,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
गुडरिटर्न के अनुसार, 28 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली और चंडीगढ़ में सोने के भाव सबसे अधिक हैं। वहीं, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद और रायपुर में कीमतें अपेक्षाकृत कम हैं।

दिल्ली में पिछले 10 दिनों के दौरान सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 19 नवंबर को 24 कैरेट सोना 13,084 रुपये प्रति ग्राम था, जो 28 नवंबर को 12,856 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया। हालांकि, पिछले तीन दिनों में कीमतों में जोरदार तेजी आई है।

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी जारी है। 28 नवंबर की सुबह चांदी 100 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी होकर 1,70,100 रुपये पर पहुंच गई है। पिछले दो दिनों में चांदी की कीमत कुल 5,100 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ चुकी है।
देश के अधिकांश प्रमुख शहरों में चांदी का भाव फिलहाल एक समान 1,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 43.44 डॉलर प्रति औंस रही।
नवंबर और दिसंबर में शादी-विवाह का सीजन होने के कारण सोने और चांदी की मांग बनी हुई है। ऐसे में कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आभूषण खरीदने की तैयारी कर रहे परिवारों का बजट प्रभावित हो सकता है। फिलहाल सोने और चांदी दोनों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है।