

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Arun Sao takes a dig at Bhupesh Baghel on the law and order issue, saying,
रायपुर। प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सवालों पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने अपने पांच साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ को भय और असुरक्षा के माहौल में रखा था। ऐसे लोगों द्वारा कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाना उचित नहीं है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, वर्तमान सरकार नशे और नक्सलवाद के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में यदि कोई घटना होती है तो उस पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है और अपराधी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जा रहा है।
भोपाल रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत
भोपाल रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए अरुण साव ने बताया कि वह भारत सरकार द्वारा आयोजित शहरी आवास मंत्रियों की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। इस बैठक में चार राज्यों के शहरी आवास मंत्री हिस्सा लेंगे, जहां केंद्र सरकार की परिवर्तित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
नया रायपुर को तहसील बनाने की प्रक्रिया जारी
नया रायपुर को तहसील बनाए जाने के प्रस्ताव पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में सूचना का प्रकाशन किया जा चुका है। आम जनता से दावा-आपत्ति भी आमंत्रित की गई है और सभी प्रक्रियाएं नियमों के तहत पूरी की जा रही हैं।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव पर बयान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में छत्तीसगढ़ की भागीदारी को लेकर अरुण साव ने कहा कि पार्टी के संविधान में चुनाव की स्पष्ट प्रक्रिया निर्धारित है। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य मतदाता होते हैं और पूरी प्रक्रिया विधिवत एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि भाजपा संगठन में आंतरिक लोकतंत्र मजबूत है और हर स्तर पर पारदर्शी चुनाव प्रणाली का पालन किया जाता है।