

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

BCCI gets new president: Mithun Manhas will take command
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आज मुंबई में आयोजित वार्षिक आमसभा (AGM) में नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में चुनाव अधिकारी द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, पूर्व रणजी क्रिकेटर मिथुन मन्हास को BCCI का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है, जो आगामी कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट की कमान संभालेंगे।
नई BCCI कार्यकारिणी
अध्यक्ष - मिथुन मन्हास
उपाध्यक्ष - राजीव शुक्ला
सचिव- देवजीत सैकिया
संयुक्त सचिव- प्रभतेज सिंह भाटिया
कोषाध्यक्ष- ए. रघुराम भाट
इसके अलावा एपेक्स काउंसिल सदस्य जयदेव निरंजन शाह, गवर्निंग काउंसिल सदस्य अरुण सिंह धूमल और एम. खैरुल जमाल मजरूमदार शामिल हैं।
45 वर्षीय मिथुन मन्हास भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर सके, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।
157 फर्स्ट क्लास मैचों में 9714 रन, जिसमें 27 शतक शामिल हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में 4126 रन बनाए। दिल्ली की रणजी टीम के लंबे समय तक कप्तान रहे और कई बार टीम को मुश्किल परिस्थितियों से उबारा। बाद में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट में खिलाड़ी और प्रशासक दोनों रूपों में अहम भूमिका निभाई। आईपीएल में भी मन्हास का अनुभव खास रहा है। वह दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और पुणे वॉरियर्स इंडिया जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।
BCCI की यह नई टीम अब भारतीय क्रिकेट के प्रशासनिक ढांचे, चयन प्रक्रियाओं, घरेलू टूर्नामेंट्स और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की निगरानी करेगी। साथ ही महिला क्रिकेट, जूनियर क्रिकेट और स्टेडियमों के आधुनिकीकरण जैसे मुद्दों पर भी ध्यान देना होगा।
BCCI के चुनावों के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि यह नई टीम आने वाले वर्षों में क्रिकेट को किस दिशा में ले जाती है, खासकर उस समय में जब भारत को आगामी टी20 और टेस्ट चैंपियनशिप, और 2026 T20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों की मेजबानी करनी है।