

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

BJP MLA Domanlal Korsewada passes away; funeral to be held today
रायपुर। छत्तीसगढ़ के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर विमान से रायपुर लाया जाएगा। इसके बाद भिलाई-3, दुर्ग और पैतृक गांव भेण्ड्रा में अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि का कार्यक्रम होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, स्वर्गीय डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का पार्थिव शरीर सुबह 8:30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां सुबह 9:30 बजे तक अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए समय निर्धारित किया गया है।
इसके बाद सुबह 10:15 बजे पार्थिव शरीर भिलाई-3 स्थित उनके शासकीय आवास पहुंचेगा। यहां सुबह 11 बजे तक लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। सुबह 11 बजे भिलाई-3 से रवाना होकर पार्थिव शरीर 11:30 बजे जवाहर नगर, दुर्ग पहुंचेगा। यहां दोपहर 12:30 बजे तक अंतिम दर्शन का कार्यक्रम रहेगा।
इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भेण्ड्रा, गुंडरदेही (जिला बालोद) ले जाया जाएगा। दोपहर 1 बजे पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। यहां श्रद्धांजलि के बाद दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
स्मृति ईरानी ने जताया शोक
बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।
