

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
BJP attacks Rahul Gandhi's statement, says it's a conspiracy to spread anarchy in the country
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार अगले एक साल में गिर जाएगी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस बयान ने देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। भाजपा ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश को अस्थिर करने और अराजकता फैलाने की साजिश करार दिया है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला नहीं कर पा रहा, इसलिए अब भ्रम और अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।
पीयूष गोयल बोले- यह सिर्फ बयान नहीं, बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कोई सामान्य राजनीतिक बयान नहीं है, बल्कि देश के खिलाफ काम कर रहे टूलकिट गैंग की मानसिकता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल भारत को अस्थिर करने का सपना देख रहे हैं।
पीयूष गोयल ने कहा कि जब विपक्ष यह समझ चुका है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता के दिल से हटाना आसान नहीं है और लोकतांत्रिक लड़ाई में भाजपा को हराना मुश्किल है, तब अब देश में भ्रम और अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।
भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया देश विरोधी ताकतों का साथ देने का आरोप
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी राहुल गांधी के बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक हताशा नहीं, बल्कि भारत को कमजोर करने वाली सोच का सार्वजनिक प्रदर्शन है।
सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि जब-जब भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत हुआ है, अर्थव्यवस्था ने नई ऊंचाइयों को छुआ है और दुनिया ने भारत के नेतृत्व को स्वीकार किया है, तब-तब कुछ अंतरराष्ट्रीय ताकतों ने भारत को बदनाम करने की कोशिश की और कांग्रेस ने उनका साथ दिया।
'अराजकता की राजनीति कर रही कांग्रेस'
भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस अब विकास और मुद्दों की राजनीति छोड़कर अराजकता की राजनीति कर रही है। पार्टी का दावा है कि देश की जनता ऐसे बयानों को गंभीरता से समझ रही है और राष्ट्रहित के खिलाफ किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी।
राहुल गांधी के बयान से बढ़ी सियासी गर्मी
राहुल गांधी के बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। कांग्रेस जहां सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है, वहीं भाजपा इसे विपक्ष की हताशा बता रही है। आने वाले दिनों में इस बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।