

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

BJP’s counter-plan to protests nationwide under the ‘Save Democracy, End Anarchy’ campaign
बीजेपी देशभर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ' अभियान चलाने जा रही है. यह अभियान विरोध प्रदर्शनों के काउंटर प्लान के तहत शुरू किया जा रहा है, जो 5 नवंबर तक जारी रहेगा. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का मुख्य फोकस वोटर लिस्ट और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR प्रक्रिया को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है. पार्टी की योजना बड़े शहरों के साथ-साथ जिला स्तर पर भी लोगों तक पहुंचने की है।
इस अभियान के तहत बीजेपी की हर जिले के मुख्यालय पर पदयात्राएं आयोजित करने की योजना है। पार्टी ने हर पदयात्रा में करीब 10 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें करीब 200 प्रमुख और आमंत्रित नागरिकों को शामिल किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के जरिए चुनावी सूचियों, SIR प्रक्रिया और संवैधानिक प्रक्रियाओं पर चर्चा की जाएगी। बीजेपी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, आईटीआई और कोचिंग संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों के जरिए युवाओं और छात्रों से सीधे संवाद करने की योजना है। पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर 10 लाख से ज्यादा युवाओं और पेशेवरों तक पहुंचने का लक्ष्य है। करीब 15 दिनों में इतने लोगों से संपर्क करने की यह बड़ी योजना होगी। इसके साथ ही, अभियान के दौरान राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएंगी। सोशल मीडिया के जरिए चुनावी सूचियों, SIR प्रक्रिया और संवैधानिक प्रावधानों को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने की योजना है।
आपको बता दें, कि इस अभियान के दौरान बीजेपी रक्षा, विज्ञान, बुनियादी ढांचे, तकनीक और जनकल्याण के क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों को भी लोगों के सामने रखेगी। अभियान में अवैध प्रवासियों, खासकर बांग्लादेश से आए लोगों के मुद्दे को SIR प्रक्रिया से जोड़कर उठाने की भी योजना बनाई गई है।