

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

BJP emphasizes taking government schemes to the masses: Kiran Singh Deo
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति इरानी के दो दिवसीय प्रवास से पार्टी संगठन को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला है। दो दिनों तक चली बैठकों में संगठन की रणनीति, आगामी कार्ययोजना और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के विषयों पर चर्चा की गई।बैठकों के समापन के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए देव ने बताया कि अलग-अलग सत्रों में करीब 12 श्रेणियों की बैठकें आयोजित की गईं। संगठन को अधिक मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विचार-विमर्श हुआ।
किरण सिंह देव के मुताबिक, बैठकों में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान की समीक्षा की गई। साथ ही अभियान के तहत आगे किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की प्राथमिकता अपने कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को इस दिशा में और मजबूती से काम करने पर जोर दिया गया है, ताकि आम नागरिकों को योजनाओं की जानकारी मिले और वे उनका लाभ उठा सकें।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए देव ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल के पास पर्याप्त समय होने के बावजूद वह सकारात्मक भूमिका नहीं निभा रहा है। उन्होंने कांग्रेस को भ्रामक प्रचार करने वाली एजेंसी बताते हुए कहा कि भाजपा की बैठकों को लेकर भ्रम फैलाने के लिए काल्पनिक कहानियां गढ़ी जा रही हैं, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।देव ने कहा कि भाजपा की बैठकें संगठन को मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थीं।