

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

'Baarish Aur Tum', the debut single from Anubhav Sinha's music label 'Banaras Beat', has been released; the song's visuals were created through a unique blend of AI and human animation.
मुंबई। फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर और राइटर अनुभव सिन्हा ने म्यूजिक की दुनिया में नई शुरुआत की है। उनके म्यूजिक लेबल ‘बनारस बीट’ का पहला सिंगल ‘बारिश और तुम’ रिलीज हो गया है। गाने में प्यार, यादों और किसी खास शख्स की कमी जैसे मानवीय भावनाओं को खूबसूरती से पेश किया गया है। खास बात यह है कि इसके म्यूजिक वीडियो में AI और इंसानी एनीमेशन का प्रयोग किया गया है, जिससे गाने की कहानी को एक अलग विजुअल ट्रीटमेंट मिला है।
अनुभव सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर में अलग तरह की कहानियों और सिग्नेचर स्टोरीटेलिंग के लिए पहचान बनाई है। अब फिल्म निर्माण से आगे बढ़ते हुए उन्होंने अपने प्रोडक्शन बैनर के तहत ‘बनारस बीट’ नाम से म्यूजिक लेबल लॉन्च किया है।
अनुभव सिन्हा के मुताबिक, म्यूजिक लेबल का आइडिया उनके मन में करीब 7-8 साल पहले आया था। हालांकि, इस विचार को जमीन पर उतारने में समय लगा और अब उन्होंने कंपोजर्स और क्रिएटर्स की टीम के साथ इसे आकार दिया है। बनारस बीट के जरिए उनका लक्ष्य फिल्मी गानों से अलग ओरिजिनल और इंडिपेंडेंट कंपोजिशन को श्रोताओं तक पहुंचाना है।
अपने नए म्यूजिक वेंचर के बारे में अनुभव सिन्हा ने कहा कि अगर कोई कुछ करना चाहता है लेकिन उसके लिए कुछ नहीं करता, तो वह सपना है, जबकि उसके लिए लगातार प्रयास करना उसे अभिलाषा बना देता है।
उन्होंने बताया कि बनारस बीट का विचार करीब 7-8 साल पहले उनके मन में आया था। म्यूजिक के प्रति अपने लगाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि करीब तीन साल पहले उन्होंने खुद भी म्यूजिक सीखना शुरू किया। उन्होंने यह भी बताया कि बचपन से ही उन्हें संगीत का शौक रहा है और उनके कमरे में हमेशा म्यूजिक बजता रहता था।
बनारस बीट के पहले सिंगल ‘बारिश और तुम’ को अब्दुल शेख ने अपनी आवाज दी है। गाने के जरिए बारिश, पुरानी यादों, रोमांस और अपनों की परवाह जैसे भावों को एक साथ पिरोया गया है।
म्यूजिक वीडियो में एक तरफ पहाड़ों के खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं, वहीं दूसरी तरफ शहर की भागदौड़ और चिंता में डूबी जिंदगी को भी दिखाया गया है। वीडियो यह भाव सामने लाता है कि बारिश की एक साधारण-सी बौछार भी कभी-कभी बीते हुए पलों और अपने किसी खास इंसान की यादों को फिर से ताजा कर देती है।
‘बारिश और तुम’ के विजुअल्स की खासियत इसमें इस्तेमाल की गई तकनीक भी है। गाने की कहानी को AI और इंसानी एनीमेशन के मेल से तैयार किया गया है। इसके जरिए यादों और भावनाओं को विजुअल रूप में पेश करने की कोशिश की गई है।
मेकर्स के मुताबिक, बारिश के दौरान दुनिया थोड़ी धीमी महसूस होती है और यही पल पुरानी यादों, जज्बातों और दिल के करीब लोगों के लिए जगह बनाते हैं। ‘बारिश और तुम’ इसी एहसास और किसी की कमी महसूस करने वाली कहानी को सामने लाता है।
बनारस बीट की शुरुआत ‘बारिश और तुम’ के साथ हुई है। लेबल का उद्देश्य आगे भी ओरिजिनल और इंडिपेंडेंट म्यूजिक को बढ़ावा देना है। पहला सिंगल अब प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
‘बारिश और तुम’ का म्यूजिक वीडियो यहां देखें:-