

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Bemetara CMHO Suspended: Allegations of inappropriate behavior towards female staff members during training found prima facie true... CMHO Dr. Amritlal Rohleder suspended.
बेमेतरा। महिला स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्र व्यवहार और अनुचित स्पर्श के आरोपों से घिरे बेमेतरा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृतलाल रोहलेडर पर राज्य शासन ने कार्रवाई की है। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबन अवधि में डॉ. रोहलेडर का मुख्यालय जगदलपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें इस दौरान संबंधित सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने शिकायत में आरोप लगाया था कि ट्रेनिंग कार्यक्रमों के दौरान बीमारी के लक्षण समझाने के बहाने डॉ. रोहलेडर महिलाओं और युवतियों को अपने पास बुलाते थे और अनावश्यक रूप से छूते थे।शिकायत में यह भी कहा गया था कि डीहाइड्रेशन या पेट खराब होने जैसी स्थिति में मरीज को कैसा महसूस होता है, यह समझाने के दौरान भी उन्होंने महिला कर्मियों के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किया।
शिकायतकर्ताओं ने डॉ. रोहलेडर पर बैठकों के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल करने और महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से खींचकर अपने पास बुलाने जैसे आरोप भी लगाए थे।मामला अगस्त के पहले सप्ताह में सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में इसे लेकर विरोध शुरू हुआ। महिला कर्मचारियों की शिकायत के समर्थन में एनएचएम संघ ने डॉ. रोहलेडर को पद से हटाने की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन भी किया था।
शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए राज्य शासन ने स्वास्थ्य विभाग के अपर संचालक इंद्रजीत बर्मन को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। जांच के दौरान करीब 70 महिला और पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों समेत अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए।जांच में सामने आए तथ्यों और बयानों के आधार पर डॉ. रोहलेडर के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद शासन ने निलंबन का आदेश जारी किया।
शासन के आदेश के मुताबिक निलंबन अवधि में डॉ. अमृतलाल रोहलेडर का मुख्यालय जगदलपुर निर्धारित किया गया है। अब मामले में आगे की विभागीय प्रक्रिया शासन के निर्देश के अनुसार चलेगी।